Posts

Showing posts from February, 2023

वेलेंटाइन डे

Image
गुलाब!      एक ठेठ देहात का व्यक्ति जो सरसों के फूलों से भरे खेत देख कर झूमता हो, उसके लिए बड़ा कठिन है गुलाब को फूलों का राजा मान लेना। पर गुलाब राजा है तो है, इसके विरुद्ध आंदोलन करने से उसका राज संकट में थोड़े आएगा...      सरसो और गुलाब दोनों का रङ्ग प्रेम का रङ्ग है, बस सरसो के पीतवर्ण में प्रेम के साथ साथ एक पवित्र आभा होती है, जो गुलाब में नहीं होती। गुलाब देख कर आंखें चहक उठती हैं, सरसो के फूलों पर मन चहक उठता है।        प्रेम भी दो रङ्ग का होता हैं। प्रेम जब पूर्णता भर दे तो आंखे बंद हो जाती हैं, तब उसका रंग पवित्र पीत हो जाता है। हल्दी, सरसो, गेंदा की तरह... तब प्रेमी अपने प्रिय का नाम सुन कर ही आनन्द में डूब जाता है। और प्रेम जब उन्मत्त कर दे तो उसका रंग गुलाबी हो जाता है। तब प्रेमी मरीचिका में फंसे मृग की तरह दौड़ दौड़ कर प्रिय को ढूंढने लगता है। उसे पाने का हर जतन करने लगता है। आजकल गुलाब के रंग वाले प्रेम का फैशन है।        गुलाब अधिक लुभावना होता है। उसका आकर्षण अधिक तीव्र...

काशी

Image
सबके हिस्से एक शहर आता है। उस शहर के हिस्से  आप आते हैं। लेकिन जिसके हिस्से बनारस आता है,उसके कई हिस्से हो जातें हैं। संयोग से मेरे हिस्से बनारस आया था और मैं बनारस के हिस्से। मेरे हिस्से का बनारस,आधा गंगा में है, कुछ गलियों में, कुछ घाटों की सीढ़ियों में और सबसे ज्यादा दिल में।